ट्रेनों में सिर्फ महिलाओं को सफर की इजाज़त.. बच्चों को यात्रा की अनुमति नहीं

मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा के लिए पश्चिम रेलवे ने लोगों से कहा है कि मुंबई महानगर क्षेत्र में आवंटित समय के दौरान लोकल ट्रेनों में केवल महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति है। और उन्होंने कहा कि बच्चों को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति नहीं है। बच्चों की एंट्री रोकने के लिए हर प्रवेश द्वार पर आरपीएफ के जवान को तैनात किया गया हैं।

रेलवे का यह नियम मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे दोनों मार्गों पर लागू होगा। डीआरएम मुंबई और मुंबई सेंट्रल ने अपनी इस नियम को लागू करने की अनुमति भी दे दी है।

एक आदेश में कहा गया कि रेलवे बोर्ड ने केवल मुंबई महानगर क्षेत्र में निर्धारित घंटों के दौरान महिला यात्रियों को स्थानीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी है।

महिला यात्री लोकल ट्रेनों में निर्धारित समय से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे से आधी रात तक यात्रा कर सकती है।