नवरात्र के पहले दिन ‘कंस’ बन गया मामा.. भांजे पर चला दी गोली.. तलाश के जुटी पुलिस

आगरा। नवरात्र के पहले दिन आगरा में एक मामा ‘कंस’ बन गया। उसने अपने ही भांजे को गोली मार दी है। जिससे भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रुपयों के लेन-देन के मामले में मामा ने भांजे के बीच काफी कहासुनी हुई बाद में मामा ने भांजे को गोली मार दी। गोली मारने के बाद मामा मौके से फरार हो गया। उधर, घायल भांजे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इस वारदात के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। फिलहाल फरार चल रहे मामा की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

मामला थाना ताजगंज इलाके का है। जानकारी के मुताबिक रोहन पीचमरौली गांव स्थित शिवम धाम कालोनी निवासी गौरव शनिवार सुबह बाइक से जा रहा था। कहरई गांव में अल्टो कार सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद गोली मार दी। थाना ताजगंज और सदर की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को शहीद नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। गौरव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्वजन से घटना के संबंध में जानकारी ली।