अब आप भी अंदर तक घूम सकते हैं Ambani का घर, समय सुबह 9 से शाम 5:30 तक के लिए ओपन

फ़टाफ़ट डेस्क. अंबानी परिवार देश का सबसे नामी परिवार है। यह परिवार न केवल अपने बिजनेस, फैमिली वैल्‍यूज के लिए भी जाना जाता है। यह परिवार अपनी महंगी लाइफस्‍टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं। शानदार घड़ियों से लेकर मंहगी कारों तक, जब उनके जीने के तरीके की बात आती है तो अंबानी परिवार हमेशा चर्चा में रहता है। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कई महंगी चीजों में से एक है एंटीलिया। यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है।

img 20230601 wa00135490420613333967825

ऐसे में हम सभी की इच्‍छा इस घर को देखने की होती है। लेकिन यहां जाना आम आदमी के लिए संभव नहीं है। आप केवल बाहर से ही इस घर का दीदार कर सकते हैं। लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। एंटीलिया नहीं, लेकिन अंबानी फैमिली का पुश्तैनी घर तो देख ही सकते हैं। यह अच्‍छा मौका है, जब आप अंबानी परिवार को इतने करीब से देख पाएंगे। आइए जानते हैं अंबानी के पुश्तैनी घर के बारे में।

img 20230601 wa00126569437959794047487

अंबानी गुजरात के जूनागढ़ जिले के गांव चोरवाड़ का रहने वाले हैं। यहां उनका सदियों पुराना पुश्तैनी घर है। 2002 में इसे खरीदने से पहले 20वीं शताब्दी की शुरुआत में इस राजसी संपत्ति को अंबानी ने किराए पर ले लिया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज की शुरुआत करने वाले धीरूभाई अंबानी का जन्म यहीं हुआ था और पिछले कुछ सालों में 2 मंजिला हवेली को 2011 में एक स्मारक में बदल दिया गया था। पिछले कुछ सालों में इस पुश्तैनी घर की संरचना में कई बदलाव हुए हैं।

अंबानी ने 2 मंजिला हवेली की मूल वास्तुकला को बनाए रखने के भी कई प्रयास किए हैं। उन्‍होंने लकड़ी के फर्नीचर, पीतल-तांबे के बर्तन और कई चीजों के साथ धीरूभाई अंबानी के रहने वाली जगह को रेनोवेट करवाया है। यह परिवार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

img 20230601 wa00107975329417729198768

20वीं सदी की शुरुआत में, इस पैतृक बंगले का एक हिस्सा मुकेश अंबानी के परदादा जमनादास अंबानी ने किराए पर लिया था। इसे गुजराती शैली में बीच में एक आंगन, कई कमरे और एक बरामदे के साथ बनाया गया है। यह पैतृक संपत्ति 1.2 एकड़ जमीन में फैली हुई है। इसके चारों तरफ हरियाली है। घर तीन भागों में बांटा गया है, एक जनता के लिए, प्राइवेट कोकोनट पाम ग्रोव और प्राइवेट कोर्टयार्ड । हालांकि, अब इस प्रॉपर्टी को अब दो भागों में बांटा गया है, जिसमें एक निजी है, जबकि दूसरा जनता के लिए खोला गया है।

यदि आप वास्‍तव में अंबानी फैमिली का घर देखना चाहते हैं, तो यह पर्यटकों के लिए पूरे सप्ताह सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। सोमवार को यह बंद रहता है। घर में एंट्री फीस मात्र 2 रुपये रखी गई है।