चलती ट्रेन में कपड़े बदलने गई पत्नी अचानक हो गई लापता, ढाई महीने बाद प्रेमी के घर मिली

रांची। मौर्य एक्सप्रेस में रांची से अपने पति के साथ अपनी ससुराल लखीसराय जा रही महिला का पता चल गया है। उसे किसी ने अगवा नहीं किया था। वह पति को छोड़ प्रेमी के पास गोरखपुर भाग गई थी। धनबाद रेल पुलिस ने उसे गोरखपुर से बरामद कर उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने सीएम हेमंत सोरेन से गुहार लगाई तो रेल पुलिस रेस हुई और उसे ढूढ़ निकाला।

Random Image

12 जुलाई की रात मौर्य एक्सप्रेस के धनबाद स्टेशन पहुंचने के बाद महिला कपड़े बदलने की बात कह टॉयलेट गई थी, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। महिला के पति ने मामले की शिकायत धनबाद रेल पुलिस से की थी। पति लखीसराय निवासी अजीत कुमार ने चार-पांच अज्ञात सह यात्रियों पर पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाया था। महिला के परिजन ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की तो रेल पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई और फौरन महिला को बरामद कर लिया।