Morbi Bridge Collapse: दर्दनाक हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा- मोरबी में लगा मन; आपदा में देश एकजुट

Morbi Bridge Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (31 अक्टूबर को) सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर गुजरात के केवड़िया पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने सरदार पटेल को नमन किया और उनकी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का माल्यार्पण किया। केवड़िया में संबोधन करते हुए पीएम मोदी ने मोरबी में हुए दर्दनाक हादसे पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा मन मोरबी में लगा हुआ है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं। सरकार पीड़ितों के साथ है। आपदा में देश एकजुट है।

मोरबी में पीड़ितों से जुड़ा हुआ है मन

गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं यहां एकता नगर में हूं लेकिन मेरा मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा हुआ है। हादसे में जिन लोगों ने जान गंवाई है मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। सरकार हर तरह से पीड़ित परिवारों के साथ है। गुजरात सरकार कल शाम से ही राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। केंद्र सरकार से गुजरात सरकार को हर संभव मदद दी जा रही है। NDRF और सेना तैनात है।

राहत-बचाव कार्य में नहीं आने दी जाएगी कमी

पीएम मोदी ने कहा कि घायलों का इलाज अस्पताल में लगातार चल रहा है। हादसे की खबर मिलने के बाद ही सीएम भूपेंद्र पटेल मोरबी पहुंच गए थे। जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। राहत और बचाव कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आज राष्ट्रीय एकता दिवस हमें इस दुख की घड़ी में एकजुट होकर अपने कर्तव्य पथ पर रहने की संवेदना दे रहा है। राहत-बचाव कार्य में NDRF, सेना और वायु सेना लगी हुई है। लोगों की दिक्कतें कम से कम हो इसे प्राथमिकता दी जा रही है।

सरदार पटेल को पीएम मोदी ने किया याद

उन्होंने कहा कि 2022 में राष्ट्रीय एकता दिवस को बहुत विशेष अवसर के रूप में मैं देख रहा हूं। ये वह वर्ष जब हमने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। हम नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अगर भारत के पास सरदार पटेल जैसा नेतृत्व न होता तो क्या होता? अगर 550 से ज्यादा रियासतें एकजुट न हुई होतीं तो क्या होता? हमारे ज्यादातर राजा रजवाड़े त्याग की पराकाष्ठा न दिखाते, तो आज हम जैसा भारत देख रहे हैं हम उसकी कल्पना न कर पाते। ये कार्य सरदार पटेल ने ही सिद्ध किया है।

राहत-बचाव कार्य में नहीं आने दी जाएगी कमी

पीएम मोदी ने कहा कि घायलों का इलाज अस्पताल में लगातार चल रहा है। हादसे की खबर मिलने के बाद ही सीएम भूपेंद्र पटेल मोरबी पहुंच गए थे। जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। राहत और बचाव कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आज राष्ट्रीय एकता दिवस हमें इस दुख की घड़ी में एकजुट होकर अपने कर्तव्य पथ पर रहने की संवेदना दे रहा है। राहत-बचाव कार्य में NDRF, सेना और वायुसेना लगी हुई है। लोगों की दिक्कतें कम से कम हो इसे प्राथमिकता दी जा रही है।

सरदार पटेल को पीएम मोदी ने किया याद

उन्होंने कहा कि 2022 में राष्ट्रीय एकता दिवस को बहुत विशेष अवसर के रूप में मैं देख रहा हूं। ये वह वर्ष जब हमने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। हम नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अगर भारत के पास सरदार पटेल जैसा नेतृत्व न होता तो क्या होता? अगर 550 से ज्यादा रियासतें एकजुट न हुई होतीं तो क्या होता? हमारे ज्यादातर राजा रजवाड़े त्याग की पराकाष्ठा न दिखाते, तो आज हम जैसा भारत देख रहे हैं हम उसकी कल्पना न कर पाते। ये कार्य सरदार पटेल ने ही सिद्ध किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि अतीत की तरह ही भारत के उत्थान से परेशान होने वाली ताकतें आज भी मौजूद हैं। जातियों के नाम हमें लड़ाने के लिए तरह-तरह के नरेटिव गढ़े जाते हैं। इतिहास को भी ऐसे पेश किया जाता है कि जिससे देश जुड़े नहीं और दूर हो जाए। कई बार ये ताकत गुलामी की मानसिकता के रूप में हमारे अंदर घर कर जाती है। कई बार ये तुष्टिकरण के रूप में, कभी परिवारवाद के रूप में, कभी लालच और भ्रष्टाचार के रूप में दरवाजे तक दस्तक दे देती है। जो देश को बांटती और कमजोर करती है।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात कल की घटना में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। सबसे पहले मैं दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। जिन लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें शांति मिले।