PM मोदी ने कांग्रेस पार्टी को दी बधाई, 118 सीटों पर कांग्रेस की जीत, BJP को ये गलती पड़ी भारी

कर्नाटक चुनाव..कर्नाटक में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी सत्ता में आ गयी हैं। कर्नाटक के 224 विधानसभा में कांग्रेस सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को करारी मात देकर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ गयी है। बीजेपी 64 सीटों के नीचे सिमट कर रह गयी है। वही कांग्रेस 136 सीटों पर अपनी सत्ता जमा ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।

कर्नाटक में BJP की हार के 6 कारण

1. कर्नाटक में मजबूत चेहरा न होना।
2. भ्रष्टाचार।
3. सियासी समीकरण नहीं साध सकी बीजेपी।
4. ध्रुवीकरण का दांव नहीं आया काम।
5. येदियुरप्पा जैसे दिग्गज नेताओं को साइड लाइन करना महंगा पड़ा।
6. सत्ता विरोधी लहर की काट नहीं तलाश सकी।

वही, कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात की। उन्होने जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ।