बड़ा हादसा: 47 यात्रियों से भरी बस पलटकर नहर में गिरी, अब तक 5 महिलाओं सहित कम से कम 9 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में बुधवार को राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस पलटकर नहर में गिर गई। इस हादसे में 5 महिलाओं सहित कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। बस अश्वराओपेटा से जंगारेड्डीगुडेम जा रही थी, इसी दौरान जलेरू वागू नहर में गिर गई।

जानकारी के मुताबिक इस बस में 47 यात्री सवार थे। मरने वालों में ड्राइवर भी शामिल है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने पश्चिम गोदावरी जिले के जंगारेड्डीगुडेम मंडल में जलेरू के पास हुई इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने जिला अधिकारियों को घायल लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।