7th Pay Commission: 30 मार्च को कर्मचारियों की मनेगी ‘दिवाली’, 4% DA हाइक के बाद एक और Good News का इंतजार!

7th Pay Commission: महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को अब एक खुशखबरी का इंतजार है। माना जा रहा है कि 30 मार्च को देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त पैसा क्रेडिट हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 31 मार्च को चालू वित्त वर्ष खत्म हो रहा है। वित्त वर्ष खत्म होने से पहले कर्मचारियों के बकाए को पूरा किया जा सकता है। माना जा रहा है कि 30 मार्च को कर्मचारियों के खाते में बढ़ी हुई सैलरी क्रेडिट की जा सकती है।

30 मार्च को मिलेगी खुशखबरी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 30 और 31 मार्च को शनिवार-रविवार होने के बावजूद बैकों को खोलने का निर्देश दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चालू वित्त वर्ष के खत्म होने से पहले कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी और एरियर का भुगतान किया जा सकता है। बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया। इस बढ़ोतरी को जनवरी 2024 से लागू किया गया। यानी कर्मचारियों को जनवरी-फरवरी का एरियर भी मिलेगा। यानी मार्च की सैलरी बढ़े हुए डीए और दो महीने के एरियर के साथ आएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए के अलावा HRA में भी इजाफा हुआ है। शहर के कैटेगरी के हिसाब से उन्हें एआरए मिलेगा। इसके अलावा बाकी भत्तों जैसे की चाइल्ड केयर अलाउंस, ड्रेस अलाउंस, ट्रांसफर पर ट्रैवल अलाउंस आदि में भी बढ़ोतरी किया गया है। अब कर्मचारियों को इंतजार है कि कब बढ़ी हुई सैलरी उनके खाते में आएगी।

30-31 मार्च को खुलेंगे बैंक

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी कर देशभर के बैंकों को खोलने का निर्देश दिया है। रविवार होने के बावजूद 31 मार्च को बैंक खुलेंगे।

आरबीआई के मुताबिक NEFT और रियल टाइम पेमेंट RTGS के जरिए 31 मार्च 2024 रात 12 बजे तक ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा. 30 और 31 मार्च 2024 को स्पेशल क्लीयरिंग ऑपरेशन चलाया जाएगा। 31 मार्च की रिपोर्टिंग खिड़की एक अप्रैल, 2024 को दोपहर 12 बजे तक खुली रखी जाएगी।

खबरें और भी हैं….

Government Job 2024: सफाई कर्मचारी के लिए बंपर भर्ती, 24 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

7th Pay Commission DA hike 2024: कर्मचारियों-पेंशनरों को मिला डबल तोहफ़ा, महंगाई भत्ता के साथ बढ़े 9 और भत्ते, मिलेंगे 2 महीने के एरियर का लाभ, 1 अप्रैल से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Big Breaking: सरगुजा लोकसभा समेत इन सीटों के लिए कांग्रेस ने घोषित किए कैंडिडेट, पूर्व मंत्री की बेटी को मिला टिकट, देखिए लिस्ट

संविदा कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका, High Court ने कहा- किसी शर्त में नहीं कर सकते संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण

CG VYAPAM: व्यापम द्वारा आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा में 90 से ज्यादा दिन का लगा ब्रेक, अब इस दिन बाद होंगे परीक्षा