Pankaj Udhas: गजल गायक पंकज उधास का मुंबई में निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई. Ghazal singer Pankaj Udhas passes away: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को 72 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उधास परिवार ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी।

DA Hike Letest Update: होली त्यौहार से पहले करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा! महंगाई भत्ते में होगा बढ़ोतरी, सैलरी में होगा भारी इजाफा…

पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे।

छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अफसरों का तबादला; कई डिप्टी कलेक्टर इधर से उधर हुए; देखिए सूची

पंकज उधास के पीआर ने बताया कि सिंगर का निधन 26 फरवरी की सुबह करीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। लंबे समय से वो बीमार थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सिंगर के निधन की न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है। पंकज जैसे गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है। हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का ऐतिहासिक कारनामा, विराट के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

शेर-शेरनी का नाम ‘अकबर-सीता’ रखने वाले अफसर पर गिरी गाज, हाई कोर्ट ने भी लताड़ा

IND vs ENG: इतिहास रचने के करीब कप्तान रोहित, ऐसा करने वाले बनेंगे छठे भारतीय कप्तान