MLA Geeta Jain: महिला विधायक ने इंजीनियर को सरेआम मारा थप्‍पड़, कहे अपशब्‍द

The MLA slapped the engineer: महाराष्ट्र से एक चौंके देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियों में ठाणे जिले की महिला विधायक को मनमानी करते देखा जा सकता है। महिला विधायक ने एक सिविल इंजीनियर को सबके सामने गाली दी और थप्पड़ भी मारा। यह चौंका देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भाजपा-शिवसेना को समर्थन देने वाली इस विधायक के खिलाफ लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वीडियो में मीरा भायंदर की विधायक गीता जैन मीरा भायंदर नगर निगम के दो इंजीनियरों को कुछ संरचनाओं को गिराने के लिए गाली देते हुए देखी जा सकती हैं। उनका आरोप था कि इन संरचनाओं को गिराए जाने के बाद लोगों को सड़कों पर रहना पड़ रहा है। इस कदम से मानसून पहले परिवार सहित बच्चे भी बेघर हो गए हैं।

लिंक पर क्लिक कर वीडियो देखिए-

https://twitter.com/surajvchavan/status/1671149022126694403?t=zKcVe5OHg18LuH-OVTKBzg&s=19

महिला विधायक ने सवाल किया कि इंजीनियर ढांचों को कैसे गिरा सकते हैं और उनसे सरकारी प्रस्ताव (जीआर) पेश करने को कहा। घटनाक्रम के बारे में टिप्पणी के लिए गीता जैन से संपर्क नहीं हो सका। एमबीएमसी आयुक्त दिलीप ढोले ने भी इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनसे एक टेक्स्ट मैसेज कर इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। बीजेपी की पूर्व मेयर गीता जैन ने निर्दलीय के रूप में 2019 का चुनाव जीता था। वह बीजेपी-शिवसेना सरकार को सपोर्ट करती हैं।

Chhattisgarh: वॉयस ऑफ इंडिया फेम सिंगर मोहम्मद जाकिर हुसैन का निधन, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

International Yoga Day 2023: योग करते हुए अचानक गिर पड़े केंद्रीय मंत्री, तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS ले जाया जाएगा

CG BREAKING: बदले गए 140 से ज्यादा थाना प्रभारी, DGP अशोक जुनेजा ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां मिला नई पोस्टिंग