MBBS डॉक्टर से रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, फिर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर हुआ फरार..

मध्यप्रदेश के भोपाल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने का मामला समाने आया है। आरोपी ने होटल में ले जाकर डॉक्टर के साथ पहले दुष्कर्म कर वीडियों भी बनाया। और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ साल में 3 लाख रुपए ऐठ लिए। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर फरार हो गया है। महिला डॉक्टर ने मामले की शिकायत थाने में की है। हालांकि आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक अवधपुरी में रहने वाली पीड़िता MBBS करने के बाद इंटर्नशिप कर रही है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी रोशन खत्री नाम के युवक से पहचान हुई। वह पहले उसके पड़ोस में रहता था। दोस्ती होने के कारण वह उसके कहने पर 25 नवंबर 2019 को पिपलानी के होटल में चली गई। यहां उसने पार्टी के नाम पर बुलाया था।

आरोप है कि पार्टी के बाद सभी चले गए, लेकिन रोशन उसे एक कमरे में ले गया। जहां उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान रोशन ने उसका वीडियो भी बनाया। वह बदनामी के डर से चुप रही। कुछ दिनों बाद रोशन ने उसे फोन कर कहा कि उसने उसका एक वीडियो बनाया है। अगर वह उसे पैसे नहीं देती है, तो वीडियो वायरल कर देगा। इससे वह डर गई और चुप रही।

आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। इसके बाद वह पैसों की डिमांड करने लगा। मना करने पर उसने फिर से वीडियो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ साल में वह डॉक्टर से 3 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ले चुका था। इस बीच आरोपी ने डॉक्टर को बदनाम करना शुरू कर दिया और वीडियाे सार्वजनिक कर दिया। इसका पता चलते ही वह थाने शिकायत करने पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की लोकेशन इंदौर में मिली है। जल्द ही उसे टीम भेज कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।