वीडियो : तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा… मनाई गई 151वीं गांधी जयंती..

फटाफट डेस्क : सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के मौके पर सऊदी अरब की प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा पर शुक्रवार की रात उनकी तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। शांति के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए बुर्ज खलीफा पर उनके चित्र और संदेश प्रदर्शित किए गए। यूएई में महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया कई मौकों पर बुर्ज खलीफा पर लाइटों के जरिए शो आयोजित किया जाता रहा है।

शुक्रवार को लगभग 10 बजे महात्मा गांधी की तस्वीरों को उनके संदेशों के साथ बुर्ज खलीफा में दिखाया गया। जिसमे गांधी जी का चरखा और उनके संदेश दिखाए गए।इसका वीडियो दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सोशल मीडिया पेज पर जारी किया गया।

भारतीय दूतावास ने इसके लिए एम्मार प्रॉपर्टीज को धन्यवाद भी किया। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।