मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता का 100 वर्ष की आयु में निधन, देशभर के राजनेताओं ने इस तरह जताया शोक

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का लगभग 100 वर्ष की आयु में मंगलवार (3 सितंबर 2023) शाम निधन हो गया। वे उज्जैन स्थित गीता कॉलोनी में अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से यादव परिवार सहित पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

विगत दिवस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन आकर अपने पिता से भेंट की थी। अंतिम समय में उनके बड़े पुत्र नन्दलाल यादव, नारायण यादव, नगर निगम सभापति कलावती यादव, और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

संघर्ष से खड़ा किया परिवार, आज देवलोक गमन

स्वर्गीय पूनमचंद यादव ने अपने जीवन में कई संघर्षों का सामना करते हुए अपने परिवार को खड़ा किया। उनके जीवन का अधिकांश समय धर्म, कर्म, तप और त्याग में बीता। वे सम्पूर्ण यादव परिवार के आधार स्तम्भ और जीवंत कर्म चेतना के प्रतीक थे। तीन पुत्र, दो पुत्रियां, नाती, पोते, परनाती, प्रपोत्र से संपन्न परिवार छोड़कर आज उनका देवलोक गमन हुआ।

अंतिम यात्रा

स्वर्गीय पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा 4 सितंबर 2024 को प्रातः 11:30 बजे उनके निवास गीता कॉलोनी, अब्दालपुरा, उज्जैन से प्रारंभ होगी। अंतिम संस्कार शिप्रा तट भूखीमता मंदिर के पास होगा। यादव परिवार के सभी सदस्य शोकाकुल हैं और पूरे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

देशभर से श्रद्धांजलि

स्वर्गीय पूनमचंद यादव के निधन पर देशभर के राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ सिंदे, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने x (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Random Image

राजनेताओं ने यादव परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

सम्पूर्ण यादव परिवार शोकाकुल

पूरे यादव परिवार ने इस दुःखद समय में अपने प्रियजन को खोने का गम सहा है। शोकाकुल परिवार में नंदलाल यादव, नारायण यादव, नगर निगम सभापति कलावती यादव, शांति यादव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गोविंद यादव, निलेश यादव सहित सभी सदस्य शामिल हैं।