बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर करारा प्रहार करते हुए मंगलवार को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा गुप्त ठिकाना ध्वस्त कर दिया। थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के घने जंगलों में नक्सलियों ने भारी मात्रा में असलहा और गोला-बारूद जमीन के भीतर छिपा रखा था, जिसे सर्चिंग और डिमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान मुस्तैद जवानों ने खोज निकाला।
जमीन के नीचे दबे इस नक्सली डंप से एक एलएमजी, एक एसएलआर, एक इंसास रायफल, एक .315 बोर बंदूक, दो बीजीएल लॉन्चर, 17 बीजीएल सेल और एक चाइनीज हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। इसके अलावा 49 एसएलआर राउंड, .315 बोर के 15 राउंड, 15 बीजीएल कारतूस, चार एसएलआर मैगजीन और एक .315 बोर मैगजीन भी सुरक्षा बलों के हाथ लगी है। बीजापुर एसपी उमेश कुमार गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया कि जंगल में चलाए जा रहे सघन डिमाइनिंग अभियान के दौरान इस गुप्त डंप की सटीक लोकेशन मिली, जिसके बाद पूरी खेप को सुरक्षित रूप से जब्त कर लिया गया।जिले में बैक-टू-बैक मिल रही सफलताओं से साफ है कि सुरक्षा बलों ने जंगलों में नक्सलियों की रसद और आयुध सप्लाई लाइन को पूरी तरह घेर लिया है। बीते तीन हफ्तों के भीतर यह पांचवीं बड़ी जब्ती है। इससे पहले 20 सितंबर को भैरमगढ़ के आदवाड़ा जंगल से एके-47, .315 बोर हथियार और सिंगल शॉट पिस्टल बरामद की गई थी। 16 सितंबर को फरसेगढ़ के बड़ेआलवाड़ा जंगल से .315 बोर रायफल, 123 जिंदा कारतूस, 8 किलो जिलेटिन और वॉकी-टॉकी सेट पकड़े गए थे। 10 सितंबर को मिरतुर के इंद्रिपाल इलाके से डेटोनेटर व वायर बंडल तथा 1 सितंबर को भोपालपटनम के नीलमड़गु जंगल से देसी कट्टा, बीजीएल लॉन्चर और कारतूस बरामद हुए थे।
जिले में बैक-टू-बैक मिल रही सफलताओं से साफ है कि सुरक्षा बलों ने जंगलों में नक्सलियों की रसद और आयुध सप्लाई लाइन को पूरी तरह घेर लिया है। बीते तीन हफ्तों के भीतर यह पांचवीं बड़ी जब्ती है। इससे पहले 20 सितंबर को भैरमगढ़ के आदवाड़ा जंगल से एके-47, .315 बोर हथियार और सिंगल शॉट पिस्टल बरामद की गई थी। 16 सितंबर को फरसेगढ़ के बड़ेआलवाड़ा जंगल से .315 बोर रायफल, 123 जिंदा कारतूस, 8 किलो जिलेटिन और वॉकी-टॉकी सेट पकड़े गए थे। 10 सितंबर को मिरतुर के इंद्रिपाल इलाके से डेटोनेटर व वायर बंडल तथा 1 सितंबर को भोपालपटनम के नीलमड़गु जंगल से देसी कट्टा, बीजीएल लॉन्चर और कारतूस बरामद हुए थे।
