Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, इस दौरान आधा झुका रहेगा तिरंगा

नई दिल्ली। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई में आज (रविवार को) निधन हो गया। लता मंगेशकर की याद में केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान देश का तिरंगा झंडा लता मंगेशकर की याद में आधा झुका रहेगा।

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। 6 फरवरी और 7 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। पूरे देश में इस दौरान देश का तिरंगा झंडा झुका रहेगा।

गौरतलब है कि भारत रत्न लता मंगेशकर ने कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 5 हजार से ज्यादा गाने गाए। लता मंगेशकर के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं।