‘AAP’ की जीत पर खुश हुए केजरीवाल.. कहा- दिल्लीवालों ‘I love You’ .. तीसरी बार भरोसा करने के लिए.. Thank You!..

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता का अभिवादन किया। ‘आप’ की जीत के बाद दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर से अरविंद केजरीवाल ने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाते हुए, कहा कि दिल्लीवालों ने गजब कर दिया। दिल्लीवालों ‘आई लव यू’..

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये केवल दिल्ली नहीं बल्कि भारत माता की जीत है, ये नई तरह की राजनीति है. सभी दिल्ली वासियों का शुक्रिया अदा करता हूँ. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता को धन्यवाद देता हूं. जिन्होंने आम आदमी पार्टी पर तीसरी बार भरोसा किया।

‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह भगवान हनुमान का दिन है, जिन्होंने दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद दिया है. हम प्रार्थना करते हैं, कि हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें। ताकि हम अगले पांच वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहें। केजरीवाल ने कहा कि नतीजों से दिल्ली की जनता ने देश को संदेश दिया। दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों से हमें इतनी सीटें दी हैं, हम मिलकर 5 साल बहुत मेहनत करेंगे।

इसे भी पढ़ें

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अम्बिकापुर हुए रवाना, राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह के अंतिम दर्शन की व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा!.