जब लड़की को हनीमून पर इस बात की हुई जानकारी…तब पैरों तले जमीन ही खिसक गई

फटाफट स्पेशल – यूपी अलीगढ़ : एक पति ने हनीमून पर पत्नी को यह कहकर चौंका दिया कि वह लड़के से प्यार करता है। जब पत्नी को यह बात पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही लड़की बड़े अरमानों से डॉक्टर के साथ सादी करके आई थी। सभी रस्मों के बाद जब दोनों हनीमून पर मनाली गए तो सब कुछ बदल गया। और लड़की को पता लगी ये सच्चाई डॉक्टर ने पत्नी को बताया कि वह गे (समलैंगिक) है। लड़की यह सुनकर चौंक गई। इसके बाद जब लड़की ने अपने घरवालों को यह बात बताई तो परिजनों ने बेटी के पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ धोखा धडी का आरोप लगाया। दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धारा के तहत महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

पत्नी का आरोप है कि मनाली में पहाड़ी से धक्का देकर उसकी हत्या का प्रयास किया। यह सब सहने के बाद भी वह अपना घर बचाने के लिए वह काउंसलिंग के लिए तैयार हो गई। काउंसलिंग में भी बात नहीं बनी। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता शिक्षिका है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मई 2019 को अलीगढ़ रोड, हाथरस निवासी डॉक्टर से शादी हुई। शादी में उसके घरवालों ने 30 लाख रुपये से अधिक खर्च किए। शादी के दो दिन बाद वह अपने पति के साथ हनीमून पर कुल्लू मनाली गई। वहां पति ने एक शानदार रिसोर्ट में बुकिंग कराई थी। 

इस दौरान पति का मूड सही नहीं लगा, और उनके बीच झगड़ा हो गया । और पति नेउसके साथ मारपीट कर दी। शादी को सिर्फ दो दिन हुए थे। पति का यह रूप देखकर वह घबरा गई। बाद में पति ने बताया कि शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है। वह समलैंगिक है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। इस बात को लेकर भी उनमें काफी बहेश हुई।बात मारपीट तक आ गई जब पति ने मारा, तो होटल कर्मचारियों ने बचाया। इसके बाद पुलिस आई। लेकिन लड़की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती थी। उसने जैसे-तैसे वहां मामला संभाला। पति के साथ लौट आई। ससुराल आते ही पति ने फिर पीटा। इसके बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। लड़की मायके जाने पर मजबूर हो गई जहां जा कर उसने पूरी कहानी बताई। उसके बाद पुलिस ने इस मामले पर कार्यवाही की।