Interim Budget 2024: आज बजट पेश करते ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज हो जाएगा ये रिकॉर्ड

Interim Budget 2024: नरेंद्र मोदी सरकार आज दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट (Interim Budget) पेश करने जा रही है। चूंकि कुछ ही महीने में चुनाव होने जा रहे हैं। लिहाजा आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अंतरिम बजट पेश करने जा रही हैं। चुनावी साल की वजह से यह पूर्ण बजट नहीं है। यह अंतरिम बजट होगा।

आज बजट पेश करते ही निर्मला सीतारण के नाम पर लगातार 6 बजट पेश करने का रिकॉर्ड कायम हो जाएगा। वो ऐसा करने वाली दूसरी वित्त मंत्री होंगी। इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व पीएम मोरारजी देसाई के नाम है। मनमोहन सिंह, चिदंबरम, अरुण जेटली, यशवंत सिन्हा ने 5 बार बजट पेश कर चुके हैं। अंतरिम बजट में मोदी सरकार कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं।