24 घंटे में कोरोना के 22,752 नए मरीज… 482 मौतें, देश में अब 7.42 लाख केस… इस राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज़

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 22 हजार 752 नए मामले सामने आये हैं। मंगलवार को 482 मरीजों की जान भी गई है।

देश में कोरोना के इतने एक्टिव केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में अब कोरोना के 02 लाख 64 हजार 944 एक्टिव केस हैं। इस महामारी से अब तक 20 हजार 642 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 4 लाख 56 हजार 830 लोग रिकवर होकर घर लौट चुके हैं।

इस राज्य में सबसे ज़्यादा मरीज

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 5134 नए केस सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यहां अब तक 9 हजार 250 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 5002 लोग मुंबई से हैं।