महिला IAS अफ़सर से छेड़छाड़… इस पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा आरोपी

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक महिला IAS अफसर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी जननायक जनता पार्टी (जजपा) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। जिसे अदालत में पेश किया गया और उसे 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डिप्टी CM के साथ ड्यूटी पर तैनात थी महिला अफसर जानकारी के मुताबिक, महिला अफसर डिप्टी CM के साथ ड्यूटी पर तैनात थीं। रविवार शाम को फरीदाबाद के ब्राह्मण बाहुल्य गांव नरियाला में होली मिलन कार्यक्रम के बाद डिप्टी CM सेक्टर-15 में जजपा कार्यकर्ता के घर चाय नाश्ते के लिए पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान गांव तिगांव निवासी साहिल अढ़ाना ने महिला अफसर के पास से निकलते हुए उन्हें गलत तरीके से टच किया।

महिला अधिकारी ने तुरंत उसको पकड़ लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। महिला अधिकारी ने युवक की हरकत के बारे में पुलिस कर्मियों को बताया तो उन्होंने युवक को हिरासत में ले लिया। फिर महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।