ससुर ने बहू से कर ली शादी, वीडियो वायरल होने बाद मची खलबली, पहली पत्नी पहुंची थाने

झारखंड के गिरिडीह से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उनके पति ने उनका तलाक दिए बिना ही दिल्‍ली में दूसरी शादी रचा ली। वीडियो वायरल होने के बाद उनको पता चला। महिला और आरोपी शख्‍स की शादी 10 साल पहले हुई थी। दोनों के 2 बच्‍चे भी हैं। महिला का आरोप है कि उनके पति ने हिंदू मैरिज लॉ कानून का उल्‍लंघन किया है। ऐसे में उनके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बता दें कि शख्‍स ने जिस महिला से शादी की है वह रिश्‍ते में भतीजे लगने वाले एक व्‍यक्ति की पत्‍नी थीं। इस तरह ससुर ने बहू से शादी कर ली।

जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान पंडरिया निवासी संगीता देवी के तौर पर हुई है। उनकी शादी 10 साल पहले लालू प्रसाद यादव नाम के शख्‍स से हुई थी। शादी के बाद लालू पत्‍नी को गांव में छोड़कर खुद कमाने के लिए दिल्‍ली चला गया था। बताया जाता है कि लालू प्रसाद यादव ने अपने ही गांव के राहुल यादव नाम के शख्‍स की पत्‍नी से 14 दिसंबर को विवाह कर लिया। राहुल भी पत्‍नी संग दिल्‍ली में रहते थे। राहुल रिश्‍ते में लालू यादव का भतीजा लगता है। शादी से पहले लालू और राहुल की पत्‍नी 4 दिनों तक गायब रहे थे। इस बात की सूचना ग्रामीणों को मिली और फिर व्‍हाट्सएप पर दोनों की शादी का वीडियो वायरल हो गया।

लालू प्रसाद यादव के रिश्‍ते में बहू लगने वाली महिला संग शादी करने की खबर सुनकर पहली पत्‍नी के मायके वालों ने उन्‍हें बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन लालू दूसरी पत्‍नी को छोड़ने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद लालू की पहली पत्‍नी संगीता देवी परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दूसरी शादी करने वाले अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पूरा गांव भी संगीता के समर्थन में एकजुट हो गया है और पुलिस से इस मामले में उन्‍हें न्‍याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।