Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी का ताजा भाव: सातवें आसमान पर पहुंच रहे सोने के दाम, जानें- 10 ग्राम गोल्ड का रेट…

Gold-Silver Price Today: आज सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 68,310 रुपये है। बीते दिन 68,300  भाव था, यानी दाम बढ़े हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम, 74,490 रुपये थी। आज कीमत बढ़ी हुई हैं। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें (Sona-Chandi Ka Bhav) और बढ़ेगी।

सोने की प्रति 10 ग्राम की कीमत

आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,831 प्रति ग्राम
24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,450 प्रति ग्राम है

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम   68,310 रुपये है। राजधानी में  24 कैरेट सोने का  रेट प्रति 10 ग्राम 74,500 रुपये है।

गाजियाबाद में सोने के भाव

22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम-68,310  रुपये
24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-74,500 रुपये

नोएडा में सोने के भाव

68,310 रुपये (22 कैरट)
74,500 (24 कैरट)

आगरा में सोने के भाव

68,310 रुपये (22 कैरट)
74,500 रुपये (24 कैरट)

अयोध्या में सोने के भाव

68,310 रुपये  (22 कैरट)
74,500 रुपये (24 कैरट)

लखनऊ में 1 किलो चांदी का भाव

बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट 86,400 है। वहीं, ये दाम कल  86,500 रुपये प्रति किलो था, यानी चांदी के दाम घटे हैं।

जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

इन्हें भी पढ़िए – Ration Card News: क्या आपका या फिर आपके परिवार में राशन कार्ड हैं? यदि हां.! तो उठाएं इस सरकारी योजना का लाभ, मिलेगा 5 लाख रुपए….

फ़्री NEET कोचिंग का संस्था में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया फीडबैक, Question❓ का सही जवाब देने वाले स्टूडेंट्स को मिल रहा पुरस्कार!

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की दामों में एक बार फिर आई गिरावट, जानिए 1 ग्राम, 8 ग्राम और 10 ग्राम सोने की ताजा भाव

छत्तीसगढ़ के लाखों अनियमित कर्मचारियों होंगे नियमित!.. 280000 अनियमित कर्मचारियों की इस कदम से बढ़ी रेग्युलर होने की उम्मीदें, जानें कैसे?

Mahtari Vandan Yojana को लेकर आया बड़ा अपडेट, लोकसभा चुनाव के बाद बंद हो जाएगी? CM विष्णुदेव साय ने कह दी बड़ी बात!