बेंगलुरू की एक फर्म पर साइबर हमला.. PM और NSA समेत कई की जानकारी थी मौजूद..

दिल्ली। चीन के द्वारा की जा रही जासूसी की घटना के बाद अब बड़ा खुलासा हुआ है। नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर NIC के कई कंप्यूटर में हैंकर्स ने सेंधमारी की हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने इस मामले में सितंबर के शुरुआत में ही केस दर्ज किया था।

जानकारी के अनुसार ये मामला बेगलुरू की एक फर्म से किया गया है। NIC में कर्मचारियों को एक मेल आया था, जिसमें उस मेल के लिंक को क्लिक किया फिर उसका डाटा गायब हो गया।

NIC के इन कंम्प्यूटर में भारतीय सुरक्षा, नागरिक,बड़े वीआईपी से जुड़ा डाटा उपलब्ध रहता है। और इसमें प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तक का डाटा शामिल रहता है।

बताया गया है कि इस साइबर हमले में करीब सौ कम्प्यूटर को निशाना बनाया हैं। जिसमें से कुछ IT मंत्रालय और कुछ NIC से जुड़े थे।

इस मामले के बाद एनआईसी के शिकायत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।