6 महिलाओ की मौत के बाद छठ की खुशियां मातम मे तब्दील…. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस बनी कारण

 बिहार

छठ का माहौल हुआ मातमी,

ट्रेन से कटकर छह महिलाओं की मौत

रक्त व मांस के लाथड़ों से ट्रैक पट गया।

बिहार के समस्‍तीपुर में हुई दर्दनाक घटना

आक्रोशित लोगाें ने जमकर बवाल किया।

पटना

बिहार के समस्तीपुर में आज सुबह छठ का माहौल मातम में बदल गया। रेल ट्रैक के निकट स्थित एक घाट पर उमड़ी भीड़ में शामिल छह महिलाएं स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर कट गईं। ट्रेन ने घाट के पास से गुजरते सायरन नहीं बजाया, जिस कारण महिलाएं सतर्क नहीं हो सकीं। घटना के बाद छठ व्रतियों का आक्रोश उमड़ पड़ा है। उन्होंने घटना-स्थल पर रेल परिचालन रोक दिया है। भीड़ वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रही है।

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर के रामभद्रपुर स्टेशन के पास छठ पूजा कर लौट रहीं 6 महिलाएं ट्रेन की चपेट में आकर कट गईं। घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। प्रदर्शनकारियों में छठ घाटों से लौट रहे लोग शाामिल हो गए। आक्रोशित लोगों ने दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया। दरअसल लोगो के मुताबिक जिस समय महिलाए छठ पूजा कर वापस लौट रही थी , उस समय धुंध की वजह से ट्रेन दिखाई नही दी, और ड्रायवर ने हार्न भी नही बजाया , इस कारण ये बडी घटना सामने आई है।

उधर, समस्तीपुर में एक अन्य घटना में छठ से लौटते वक्त कार की टक्कर से एक बच्चा घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदोपट्टी में हुई।

छठ पर्व के दौरान आज समस्तीपुर के साढ़ी घाट पर दो पक्षों के विवाद में गोलीबारी भी हो गई। घटना में ऐ युवक घायल हो गया, जिसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।