भाजपा सासंद का विवादित बयान, जनसंख्या असंतुलित करने में अमीर खान का हाथ..

बॉलीवुड एक्टर अमिर खान को लेकर एक बार फिर सियासत हो रही है। मध्यप्रदेश के मंदसौर से सासंद सुधीर गुप्ता ने अमिर खान पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया है। जिसको लेकर सासंद अब सुर्खियों में आ गए है। सासंद सुधीर गुप्ता ने अपने बयान में कहा कि देश की बढ़ती आबादी के पीछे आमिर खान जैसे लोगों का हाथ है। इनके जैसे लोग भारत की आबादी का संतुलन बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। दरअसल विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भाजपा सांसद ने कहा कि भारत को बढ़ती हुई आबादी को नियंत्रित करने के लिए सख्त और मजबूत कदम उठाने की जरूरत है।

उन्होंने अमीर खान पर निशाना साधते हुए कहा कि दादा की उम्र में तीसरी पत्नी तलाश रहा है। देश में बढ़ती हुई आबाद की नियंत्रित करने की वकालत करते हुए सुधीर गुप्ता ने कहा कि दुर्भाग्य से आमिर खान देश के लोगों के लिए हीरो हैं, उन्होंने रीना दत्ता को छोड़ा, उनसे आमिर के दो बच्चे हैं, फिर आमिर ने किरण राव से शादी की और उनसे एक बच्चा है। इस उम्र में जब उनकी दादा बनने की उम्र है। तो वह तीसरी पत्नी की तलाश रहे हैं। सुधीर गुप्ता यहीं नहीं रुके उन्होंने क्या यही संदेश एक हीरो देता है। यह जो दुनियाभर के लोग कहते थे कि अंडा बेचने के अलावा इन लोगों के पास ज्यादा दिमाग नहीं है, ये इतना ही करें तो ज्यादा ठीक है।

भारत के हीरो क्या संदेश देना चाहता है सुधीर गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने दुर्भाग्यपूर्ण बंटवारे के बाद इस तरह के लोगों को देश से बाहर निकाल दिया, लेकिन हमारी जमीन नहीं लौटाई। आखिर आमिर खान जैसे लोग क्या संदेश देते हैं, वह हीरो हैं, भारत के लिए दुनिया को वह क्या संदेश देना चाहते हैं।

जो लोग उन्हे अंडा बेचने वाला कहते हैं वो शायद सही हैं। सुधीर गुप्ता ने कहा कि अगर पीछे पलटकर देखें तो जो भारत के बंटवारे में यहां की जमीन ज्यादा गई थी। जबकि पाकिस्तान की जनसंख्या कम। लेकिन जब उन्होंने धक्का देकर लौटा दिया। तो उन बेशर्मो ने उसके बदले जमीन नहीं लौटाई। यह शर्मदार दुनिया है और इसमे पाकिस्तान की दुनिया में क्या हाल है। अंडा बेचने से ज्यादा अक्ल नहीं है। मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद ने कहा अगर हम भारत के परिपेक्ष्य में देखें तो लोगों का हीरो आमिर खान है। पहली पत्नी रीना दत्ता अपने दो बच्चों के साथ है, दूसरी पत्नी किरण राव एक बच्चे के साथ, कहां भटकेगी उसकी चिंता नहीं है।दुर्भाग्य से भारत की आबादी को असंतुलित करने में आमिर खान जैसे लोगों का हाथ है,