कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोका स्मृति ईरानी का काफिला.. गो बैक और इस्तीफा दो के लगे नारे

फटाफट डेस्क : वाराणसी- हाथरस में हुए गैंग रेप को लेकर देश भर में विरोध किये जा रहे है, देश वासियों में अशांति व्याप्त है , और कांग्रसियों द्वारा लगातार प्रदर्शन भी जारी है। इसी बीच जब स्मृति ईरानी पहुंची तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारे लगाने लगे।

नारो के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईरानी का काफिला रोक लिया। साथ ही स्मृति ईरानी स्तीफा दो के भी नारे लगाए गए। हाथरस की बेटी के साथ हुए दुष्कर्म और अन्याय के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम कर विरोध किया है , इस समय दो ही नारे गूंज रहे थे स्मृति ईरानी गो बैक और स्मृति ईरानी इस्तीफा दो।

हाथरस की बेटी के इंसाफ के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जब स्मृति ईरानी वाराणसी से वापस लौट रही थी तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और इसी दौरान स्मृति ईरानी गो बैक और स्मृति ईरानी इस्तीफा दो के नारे लगने लगे। जिसके बाद कई कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता गिरफ्तार कर लिए गए है।