छत्तीसगढ़ में 90% धान खरीदी का पैसा मोदी सरकार देती हैं, कांग्रेस ने बताई सच्चाई

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी 31 जनवरी तक चलेगी, लगातार धान खरीदी जारी हैं। इस बार सरकार ने 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था। राज्य सरकार का कहना हैं। अब तक 100 लाख मीट्रिक टन धान खरीद चुके है। वही बीजेपी ने इस आंकड़े को झूठा बताया हैं। और अब इस मुद्दे को लेकर दोनों आमने सामने हैं।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का कहना है कि अब तक 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई हैं। इस बार हमार लक्ष्य 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का है। इस बार धान खरीदी सफलता पूर्वक चल रहा है। कही किसी किसानों को परेशानी नही हुआ

धान खरीदी पर बीजेपी का बयान भी सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का कहना है कि धान खरीदी का सारा पैसा केंद्र का, मुफ्त का चंदन घिस रही है कांग्रेस। कांग्रेस का धान खरीदी में क्रेडिट लेना ऐसा ही जैसा बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना। धान खरीदी की 90 प्रतिशत राशि केंद्र की मोदी सरकार दे रही है। तो राज्य की कांग्रेस सरकार किस बात का क्रेडिट ले रही है?

धान खरीदी पर बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव के बयान पर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा-धान खरीदी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष झूठ बोल रहे है। धान खरीदी का पैसा राज्या सरकार द्वारा वहन किया जाता है। कर्ज लेकर सरकार धान खरीदी करती है। केंद्र सरकार सिर्फ सेंट्रल पुल का चावल देती है। जबरन वाहवाही के लिए बीजेपी नेता ऐसा बयान दे रहे है। केंद्र को जबरदस्ती श्रेय देने की कोशिश है। भाजपा के पास मुद्दे नही बचे है इसलिये ऐसी बात कर रहे हैं।

कौन सच बोल रहा, कौन झूठ बोल रहा। ये तो आने वाला वक़्त ही बतायेगा। फिलहाल धान की खरीदी भी जारी हैं, सियासी बयानबाजी भी जारी हैं।