बुजुर्ग हो गए हैं इसलिए हेलीकॉप्टर से दौरा! CM ने कहा- इस उम्र में इनको कितना दौड़ाएंगे? साव बोले- कांग्रेस घबरा गईं

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के दौरे पर हैं। बताया जा रहा हैं कि, वे बस्तर के दौरा हेलिकॉप्टर से करेंगे। इसी को लेकर अब दोनों ही पार्टियों के बीच जंग सी छिड़ गई हैं। बस्तर मिशन पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के दौरे पर मुख्यमंत्री ने तंज करते हुए कहा कि शायद वह सड़क मार्ग से दौरा नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उनके लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई हैं। अब बुजुर्ग व्यक्ति को आप ऐसे दौड़ाएंगे तो कैसे होगा? पुरंदेश्वरी देवी जी चली गई, जामवाल जी थक गए, अब एक बुजुर्ग व्यक्ति को लाए हैं। यह तो बीजेपी साढ़े 4 साल में घर से नहीं निकली, आपस में उलझे रहे ओम माथुर जी को ही कमान संभालनी पड़ रही हैं। वही बीजेपी ने 65 प्लस के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि, संगठन को मजबूत करना होगा आगे देखते जाइए आपको पता चल जाएगा।

अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस आरोप पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, ओम माथुर के दौरे से कांग्रेस घबरा गई हैं। इसलिए ऐसे बयान दे रही हैं। माथुर जी अनुभवी राजनेता हैं। कई राज्यों में पार्टी को उन्होंने सफलता दिलाई हैं। लगातार छत्तीसगढ़ में प्रवास हो रहा हैं। उनके प्रवास से Bjp कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ हैं। 2023 में हमारी सरकार बनेगी।