Budget: आज खुलेगा देश का ब्रीफकेस



नई दिल्ली. बस कुछ ही घंटों बाद देश का ब्रीफकेस खुलने वाला है, संसद में वित्त मंत्री आम बजट पेश करेंगी। हर किसी की निगाहें आम बजट पर है।लोगों को इंतजार है कि बजट में उनके लिए क्या खास होगा। बजट 11:00 बजे पेश किया जाएगा। आइए आपको बताते है आज का पूरा शेड्यूल

सुबह 8:40 बजे – वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपने सरकारी आवास से बाहर निकलेंगी और नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय के ऑफिस जाएंगी। वित्त मंत्रालय के ऑफिस से वह बजट की कॉपी लेकर संसद के लिए निकलेंगी।

सुबह 9 बजे – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 9 बजे वित्त मंत्रालय के गेट नंबर-2 के बाहर आएंगी। इसके बाद बजट के साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारियों व वित्त मंत्री का फोटो सेशन होगा।

सुबह 9:25 बजे – वित्त मंत्रालय से बाहर निकलने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर राष्ट्रपति की मंजूरी लेने के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगी। वहां वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू बजट को अपनी औपचारिक मंजूरी देंगी।

सुबह 10 बजे – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी लेने के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट लेकर संसद पहुंचेंगी।

सुबह 10:10 बजे – संसद में पहुंचने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंत्रिमंडल के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में बजट के लिए कैबिनेट से आधिकारिक मंजूरी ली जाएगी।

सुबह 11 बजे – वित्त मंत्री सुबह 11 बजे संसद में आम बजट पेश करेंगी और इसके बारे में बोलना शुरू करेंगी।

दोपहर 3 बजे – संसद में बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेंगी। इसमें पहले वह बजट की घोषणाओं पर मुख्य पॉइंट्स बताएंगी. इसके बाद वह पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगी।