BREAKING: नए सीएम का एलान

माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के CM

त्रिपुरा. माणिक साहा को फिर से त्रिपुरा का CM चुन लिया गया है। आज BJP के विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा। BJP ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि उसके सहयोगी दल इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। मतदान 16 फरवरी और नतीजों की घोषणा 2 मार्च को हुई थी।