आज से BJP के दिग्गज उतरेंगे चुनाव प्रचार में.. अमित शाह आज दो सभाओं को करेंगे संबोधित!

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज से BJP के दिग्गज प्रचार मैदान में उतरने वाले हैं.. पार्टी अध्यक्ष व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज झारखंड में दो सभाएं होने वाली हैं. पहली रैली हाई स्कूल मैदान, मनिका में सुबह 10 बजे और दूसरी बी. एस. कॉलेज मैदान लोहरदगा में 11 बजे होगी. इन दोनों सीटों पर पहले चरण में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में कुल 13 सीटों पर वोटिंग होगी.

लोहरदगा सीट पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत और वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव आमने-सामने हैं.. सुखदेव भगत बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.. हाल ही में उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर BJP ज्वाइन कर ली.. इस सीट पर आजसू से नीरू शांति भगत मैदान में हैं.. पहले चरण की 13 में से 6 सीटों पर सीटिंग विधायक पाला बदलकर चुनाव लड़े रहे हैं.. 10 सीटिंग विधायकों के सामने अपना क्षेत्र बचाने की चुनौती है..

अमित शाह के बाद कल 22 नवंबर को BJP के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा लातेहार में चुनावी रैली करेंगे. उनके अलावा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की भी कल बिश्रामपुर में जनसभा होगी.. पीएम नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर से प्रचार मैदान में उतर सकते हैं.