BJP ने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की.. कई नेताओं की आस टूटी.. यहां देखें पूरी सूची

चंडीगढ़। हरियाणा बीजेपी ने बुधवार को जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी। भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की नई टीम में 22 जिलाध्यक्षों में से पुराने 18 को बदल दिया गया है। रोहतक के जिलाध्यक्ष अजय बंसल और फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ही अपनी कुर्सी बचा सके। वहीं, यमुनानगर और रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष की मौत हो जाने के बाद उनकी कुर्सी पहले ही खाली हो चुकी थी. ऐसे में 22 में से 20 नए जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये रही पूरी लिस्‍ट

हरियाणा बीजेपी ने अंबाला से राजेश बतोरा, करनाल से योगेंद्र राणा, सिरसा से आदित्य देवीलाल, यमुनानगर से राजेश खापड़ा, कुरुक्षेत्र से राजकुमार सैनी, कैथल से अशोक ढांढ, जींद से राजू मोर, पानीपत से अर्चना गुप्ता, सोनीपत से मोहनलाल बडोली, झज्जर से विक्रम कादयान, भिवानी से शंकर धूपड, दादरी से सत्येंद्र परमार, रोहतक से अजय बंसल, नूह से नरेंद्र पटेल, रेवाड़ी से हुकुमचंद यादव, पलवल से चरण सिंह तेवतिया,  फरीदाबाद से गोपाल शर्मा, महेंद्रगढ़ से राकेश शर्मा, गुरुग्राम से गार्गी कक्कड़, पंचकूला से अजय शर्मा, हिसार से कैप्टन भूपेंद्र सिंह और फतेहाबाद से बलदेव गिरोहा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

नई सूची से कई नेताओं की आस टूटी

भाजपा की इस नई सूची से काफी राजनेताओं को धक्का लगा है, क्योंकि कई जिलाध्यक्ष दोबारा से रिपीट करने की आस लगाए बैठे थे। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नामों की सूची मंगलवार देर शाम प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने सौंपी थी। इससे पहले जिलाध्यक्षों के नाम पर एक राय बनाने के लिए नई दिल्ली में हरियाणा भाजपा के नेताओं की बैठक हुई। इसमें सीएम मनोहर लाल भी मौजूद रहे. धनखड़ व भट्ट ने सीएम को नए जिलाध्यक्षों की सूची दी व उनसे सभी नामों पर सहमति ली।