अमित शाह की झारखंड में दूसरी सभा आज.. चतरा और गढ़वा में चुनावी सभाओं को करेंगे सम्बोधित

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज झारखंड में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. शाह गुरुवार सुबह रांची आएंगे और यहां से वह चतरा और गढ़वा में BJP प्रत्याशियों के प्रचार के लिए सभाएं करने जाएंगे. इन दोनों जगहों पर पहले चरण में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. गौरतलब है कि पहले चरण में कुल 13 सीटों पर वोटिंग होनी है.

बीजेपी के कार्यक्रम विभाग के रविनाथ किशोर ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार को रांची पहुंचकर शाह हेलीकॉप्टर से चतरा के लिए रवाना होंगे और सुबह 11 बजे चतरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह दोपहर 1.30 बजे गढ़वा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे.