बिना मास्क बाइक चलाने पर रोका, तो महिला हेड कांस्टेबल को जड़ दिया तमाचा

गुजरात : देश में कोरोना के केस अभी भी आ रहे हैं। साथ ही सरकार की तरफ से भी निर्देश हैं कि यदि आप घर से बहार निकल रहे हैं तो मास्क जरूर लगाए। फिर भी कुछ लोग बिना मास्क के ही घूमते हैं। ताजा मामला पालनपुर जकातनाका के पास का है, जहाँ एक युवक बिना मास्क के लगाए बाइक चला रहा था। जब महिला हेड कांस्टेबल ने उसे रोका तो उसने हाथ पकड़कर महिला हेड कांस्टेबल को तमाचा मार दिया। युवक की बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। वहीं, युवक ने बीच बचाव करने वाले कांस्टेबल को भी पीट दिया। शिकायत होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, रांदेर थाने की लोकरक्षक पुलिस कांस्टेबल और महिला हेड कांस्टेबल गुरुवार शाम को पालनपुर जकातनाका के पास गाड़ियों की जांच कर रही थी। इसी बीच आरोपी जयेश पुत्र गणेश चौधरी (निवासी- स्तुति रेजिडेंसी) बिना मास्क लगाए बाइक से आ रहा था। उसकी बाइक में नंबर प्लेट भी नहीं थी।

पुलिस कांस्टेबल ईश्वर मोतीलाल ने आरोपी को रोका तो गुस्से में बीच सड़क पर बाइक खड़ी करके भीड़ जुटाने लगा। महिला हेड कांस्टेबल ने आरोपी को समझाने की कोशिश की तो हाथ पकड़कर तमाचा मार दिया। वहीं, बीच बचाव कर रहे कांस्टेबल ईश्वर की भी पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को महिला कांस्टेबल के साथ अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया