भारी बारिश के बीच शख्स ने ऐसा काम किया, रतन टाटा ने तस्वीर शेयर कर की तारीफ

फ़टाफ़ट डेस्क। सोशल मीडिया पर हर दिन तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसी पोस्ट भी होती है जिसपर निगाहें थम सी जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर किसी का दिल खुशनुमा हो गया है। दरअसल, इस तस्वीर में एक शख्स को कुत्ते के लिए छाता लेकर खड़े हुए देखा जा सकता है। शख्स कुत्ते को बारिश से बचाने के लिए  काफी देर तक वही खड़ा रहता है। 

इस तस्वीर को रतन टाटा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘ताज का यह कर्मचारी काफी दयालु था कि उसने अपनी छतरी को आवारा कुत्ते के साथ साझा किया, जबकि बारिश काफी ज्यादा थी। मुंबई की भागदौड़ में कैद एक दिल को छू लेने वाला पल। इस तरह के इशारे आवारा जानवरों के लिए एक लंबा रास्ता तय करते हैं।’

पोस्ट किए जाने के बाद से इस फोटो को अबतक एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। कुत्ते के प्रति शख्स की दयालुता देखकर हर कोई उसकी प्रशंसा कर रहा है। लोग इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

PicsArt 09 26 07.45.27

बता दें कि रतन टाटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर सकरात्मक पोस्ट शेयर करते रहते हैं। रतन टाटा को लोग बेहद पसंद करते हैं। उनके द्वारा कही गई बात या फिर सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों पर सबकी प्रतिक्रियाएं भी सकारात्मक होती है।