COVID-19 : पिछले 24 घंटे में 904 लोगों की मौत… 56 हज़ार से ज्यादा नये केस.. 20 लाख के क़रीब संक्रमितों का आंकड़ा

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 19 लाख पार हो गया है। 24 घंटे में 56 हजार 282 नए केस मिले हैं। संक्रमण के चलते बुधवार को 904 लोगों ने जान भी गंवाई है। ये दूसरी बार हुआ है जब एक दिन में मरने वालों की संख्या ने 900 का आंकड़ा पार किया है। बुधवार को 45 हजार 540 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 लाख 64 हजार 536 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 05 लाख 95 हजार 501 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 40 हजार 699 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं, 13 लाख 28 हजार 336 लोग इस वायरस के संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं।