सोमवार को प्री मानसून बारिश का इन इलाको मे हो सकता है असर… मौसम विभाग की चेतावनी

नई दिल्ली  केरल से उठे मानसून ने दक्षिण भारत के साथ देश के विभिन्न हिस्सो मे अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है… मौसम के बदले बदले मिजाज के साथ शनिवार और रविवार को मध्यप्रदेश, उत्तर भारत समेत छत्तीसगढ और कर्नाटक के कुछ इलाकों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है..  रविवार को हुई प्री-मानसून बारिश ने मध्यप्रदेश के मंडियो मे रखी गेंहू की फसल को बुरी तरह प्रभावित किया है.. तो वहीं शनिवार को उत्तर प्रदेश में चली अंधाधुंध आंधी के कारण 17 लोगों की मौत हो गई थी.. लेकिन पिछले 24 घंटे की बात करे तो कर्नाटक में बारिश से हुई अलग अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई है…  इसके बाद मौसम विभाग ने सोमवार के लिए देश के 13 राज्यो मे बारिश और आंधी के लिए अलर्ट जारी किया है…

इन राज्यों में अलर्ट

केन्द्रीय मौसम विभाग ने सोमवार के लिए अलर्ट जारी करते हुए महाराष्ट्र के विदर्भ-काेंकण, गोवा, तमिलनाडु, तेलंगाना, अंदरूनी कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी है…  इसके साथ ही मौमस विभाग ने अंडमान-निकोबार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल जैसे इलाको मे तेज हवा के साथ तेज बारिश की संभावनाए जताई है…