इस महिला ने 20 मिनट में ही 3 बच्चों को जन्म देकर सभी को किया हैरान…

बच्चे पैदा होने का एक नियत समय होता हैं, पर अपने देश में एक महिला ने महज 20 मिनट में 3 बच्चों को जन्म देकर सभी को हैरान कर डाला हैं। इस खबर से न सिर्फ आम लोग बल्कि डॉक्टर भी हैरान हैं। आपको बता दें कि यह खबर यूपी के बलिया से आई हैं। जिला बलिया के बांसडीह स्थित पीएचसी में एक महिला ने 3 बच्चों को एक साथ जन्म दिया। यहां के डॉक्टर दीपक तथा नर्स अनीता ने बताया कि महिला ने 3 बच्चों को एक साथ जन्म दिया था और उनकी डिलीवरी में महज 20 मिनट का ही समय लगा। इस बारे में डाक्टरों को कहना हैं की डिलीवरी के बाद सभी बच्चे तथा महिला एकदम स्वस्थ हैं।

रीना नामक महिला ने दिया 3 बच्चों को जन्म –

आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि 3 बच्चों को जन्म देने वाली महिला का नाम रीना हैं। यह महिला बलिया जिले के अंतर्गत आने वाले रूकनपुरा गांव की निवासी हैं। बीते गुरूवार वह डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। वहीं पर इसने 3 बच्चों को जन्म दिया। पहले बच्चे को महिला ने सुबह 7.31 पर तथा दूसरे को 7.42 और तीसरे बच्चे को 7.51 पर जन्म दिया। इन तीनों में 2 लड़के तथा एक लड़की हैं।