वीडियो : जांजगीर-चांपा कलेक्टर पर लगे आरोप सुनकर आप रह जाएंगे दंग.. केएसके प्लांट के भू विस्थापित मजदूर संघ ने लगाया ये गंभीर आरोप

जांजगीर चांपा । केएसके पाॅवर प्लांट में भू विस्थापित मजदूर और प्लांट प्रबंधन के बीच विवाद कम होने का नाम नही ले रहा है। दिनो दिन विवाद और गहराता जा रहा है। जिला प्रशासन और मजदूर संघ में बीच लगातार 4 बार वार्ता भी हुआ लेकिन किसी प्रकार की नतीजा सामने नही आ पाया है। मजदूर स्ंाघ लगातार वापस नौकरी में लेने की मांग को लेकर मंत्री, राज्यपाल से मिल रहे है। लेकिन किसी प्रकार का पहल नही हो पा रहा है। दो महीनो से चला आ रहा इन विवादो से मजदूर परिवार अब आर्थिक संकट से गुजरा रहा है। इससे मामले में आज केएसके पाॅवर प्लांट के मजदूर संघ के परिजन कलेक्टर जनदर्शन मे अपनी मांग को लेकर आये हुये थे। लेकिन कलेक्टर द्वारा उनकी मांग को अनसुना कर उन्हे बाहर जाने को कह कर दुव्र्यहार किया गया ऐसा परिजनो का आरोप है।

परिजन मिडिया से चर्चा करते हुऐ बताया कि हमे 15 नवबंर को फिर एक बार चर्चा के लिए जिला प्रशासन द्वारा बुलाया गया है। अगर हमारी मांगे नही मानी जायेगी तो इस सपरिवार कलेक्टर कार्यालय मे आत्मदाह करने मजबूर होगें। जब इस मामले मे कलेक्टर से चर्चा की गई तब उनका कहना है कि उन्हे 15 नवबंर को फिर से बुलाया गया इस बार बैठक मे कोई ठोस नतीजा जरूर निकलेगा. उनसे किसी प्रकार का दुव्र्यहार नही किया गया है।

देखिए वीडियो…