महिला कांग्रेस के वार्ड सम्मेलन का आयोजन कोठी घर में संपन्न ।

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर में स्थित कांग्रेस कार्यालय कोठी घर में आज महिला कांग्रेस के वार्ड सम्मेलन का आयोजन किया गया । कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय अग्रवाल और महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी की अगुवाई में आयोजित इस आयोजन में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और शहर के विभिन्न वार्डो की महिला कांग्रेस सदस्य मौजूद रही।

इस आयोजन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्री अग्रवाल नें कहा कि विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा का, नगरीय निकाय चुनाव हो या फिर ग्रामीण स्तर पर पंचायती चुनाव सभी चुनावों में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भूमिका उल्लेखनीय रही है। मुझे यह कहते हुए तनिक भी संकोच नहीं है कि पुरे प्रदेश में यदि शहर से ग्रामीण स्तर तक कोई महिलाmahila congress कांग्रेस सक्रिय है तो वह सरगुजा जिले की ही महिला कांग्रेस है, जिसने अपने संगठन का विस्तार शहरों से निकाल कर ग्रामीण स्तर पर पंचायतों तक पहुंचाया है। अम्बिकापुर विधायक व नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव स्वयं कई बार कहा है कि चुनावों के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे कार्य उल्लेखनीय है, उन्होंने अम्बिकापुर निगम के चुनाव में काफी सक्रिय भूमिका निभाई है तथा लगातार इनके संगठानात्मक कार्यक्रम चलते रहते हैं।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी नें कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज के सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रत्येक वार्ड में महिला कांग्रेस के वार्ड कार्यकारिणी का गठन कर, वहां अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ना है ताकि पार्टी और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि एक ओर झूठ बोलकर केन्द्र में बैठी मोदी सरकार केवल लोगों को धर्म और जाति के नाम पर लड़ाने का कार्य कर रही है तो वहीं दूसरी ओर अपने चुनावी वादों को बेशर्मी के साथ जुमला बता कर जनता को धोखा दे रही है। ऐसी अच्छे दिन किस काम के जब दाल और तेल के भाव आसमान छूने लगे और देश का प्रधानमंत्री विदेशों में घूमता रहे, जिसे देश कि वर्तमान स्थिती से कोई मतलब ही नहीं है। वहीं प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं झलियामाड़ी काण्ड से लेकर गर्भाष्य काण्ड, प्रदेश से हजारों की संख्या में बच्चियों का गायब होना, आंख फोड़वा काण्ड और आॅपरेशन के दौरान मौत। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की इस विफलता और इनके झूठ को घर-घर तक हमें पहूंचाना और आमजनों को इनकी असलियत बतानी है।

कार्यक्रम को महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शेख नसीमा, निर्मला केहरी, चित्रा मिश्रा, सूमन सिंह, मंजू दुबे, नसरीन हसन, शकीला परवीन, रिना पाण्डेय, मिता ठाकुर, गीता रजक, सावित्री देवी सारथी, उमा राजवाड़े, जबी सिद्दीकी सहित हमीदा बानो ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम को संचालन जूही यादव ने किया। कार्यक्रम में सीमा चौहान, माया गुप्ता, सुधा गुप्ता, रेणूका पाठक, शकीला बानो, सादिया सिद्दीकी, हमीदा कुरैशी, निशात अंजुम, सकीना खातुन, नाजनीन खान, सुमित्रा रजक, हेमा, बसंती, पार्वती सारथी, अनिता सोनवानी, सीता, प्रभा गुप्ता, शाहबानो, तमन्ना, विभा, संगीता देवी, सीमा ठाकुर, माधूरी चैबे, सुशीला ठाकुर सहित काफी संख्या में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थीं।