हाथी के हमले में महिला की मौत…11 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल..

कोरबा। जिले में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। बीती रात हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक 11 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय चिकित्सालय में इलाज़ के लिए दाखिल कराया गया है। हाथी ने गांव में भी जमकर उत्पात मचाया है।

कटघोरा वन मंडल अंतर्गत ऐतमानगर रेंज की मडई सर्कल में बीती रात यह घटना हुई। वन विभाग की टीम द्वारा मृत महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता की राशि प्रदान कर दी गई है। कटघोरा वन मंडल में पिछले 06 महीने से डेरा डाले हाथियों के झुंड द्वारा लगातार उत्पात मचाया जा रहा है। जिसमें हाथियों ने अब तक कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।

लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वनांचल क्षेत्र में बसने वाले लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।