आतिशबाजी के साथ हुआ 90 फिट के रावण का पुतले का दहन..

अम्बिकापुर 

छत्तीसगढ के गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रामसेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य में संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के शासकीय पी.जी कॉलेज ग्राउण्ड में रावण, कुम्भकरण, एवं मेघनाथ का पुतला दहन एवं भव्य आतिषबाजी की गई। अतिथियों ने दषहरे को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए लोगों से सदैव अच्छाइयां को ग्रहण करने एवं बुराइयों को त्यागने की अपील की।

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन पीजी कॉलेज मैदान में दहशरा पर्व पर 90 फीट का रावण, 45 फीट के कुम्भकरण और 45 फीट के मेघनाथ का पुतला दहन किया गया। विजयादशमी महोत्सव की समाप्ति के बाद पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया किया गया।

सरगुजा सेवा समिति, नागरिक सेवा समिति एवं जिला प्रषासन के संयुक्त तात्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेष्वरी सिंह, पूर्व विधायक रजनी रविषंकर त्रिपाठी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी ,संभाग आयुक्त टी.सी महावर कलेक्टर, भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक आर.एस. नायक, अपर कलेक्टर एस.एन.राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. साहू सहित अन्य अधिकारी तथा हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।