अम्बिकापुर के दो तैराको का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस तैराकी प्रतियोगिता मे चयन

अम्बिकापुर

गुजरात के गांधीनगर मे 18 अक्टुबर से 20 अक्टुबर 2016 तक आयोजित होने वाली अखिल भारतिय सिविल सर्विसेस तैराकी प्रतियोगिता के लिये अम्बिकापुर के आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित कन्या क्रीडा परिसर के खेल अनुदेशक शरद दुबे एवं जिला चिकित्सालय के फार्मासिष्ट तरुण आदित्य दुबे का चयन किया गया है। प्रतियोगिता मे शरद दुबे का चयन 45 से 62 आयु वर्ग मे  50 मीटर फ्री स्टाईल प्रतियोगिता के लिए तो वही तरुण आदित्य दुबे का चयन 18 से 45 आयु वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा के लिए किया गया है।
इस प्रतियोगिता के लिए दोनो अंतराष्ट्रीय तैराको का चयन रायपुर के अंतराष्ट्रीय तरणताल मे बीते 05 अक्टुबर को राज्य के कर्मचारीयो एवं अधिकारीयो के तैराकी प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चयन उपरांत 09 अक्टुबर से 15 अक्टुबर तक चयनित तैराकी दल के तैराको का रायपुर के अंतराष्ट्रीय तरणताल मे प्रशिक्षण शिविर का भी आय़ोजन किया गया। जिसमे तैराकी के कुछ अंतराष्ट्रीय स्कील का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके बाद छत्तीसगढ का तैराकी दल 16 अक्टुबर को रायपुर से गांधीनगर अहमदाबाद (गुजरात) के लिये रवाना हो गया है।