छत्तीसगढ़ : ऑन डिमांड शराब बिक्री पर ट्विटर में छिड़ी जंग… स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लगानी पड़ रही लाइन… और शराब बिक्री ऑनलाइन!..

रायपुर..प्रदेश में कल से ऑनलाइन शराब बिक्री शुरू हुई है..अब उसी शराब बिक्री को लेकर प्रदेश में सियासी पारा गर्म हो गया है..जहाँ एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है..तो दूसरी ओर कांग्रेस ने पलटवार कर एक के बाद एक लगातार 4 ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह पर निशाना साधा है..

img 20210511 wa00434968029360196887021

बता दे कि प्रदेश सरकार के ऑनलाइन शराब बिक्री के निर्णय के बाद से विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली थी..कल छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने सरकार पर निशाना साधा तो आज भला भाजपा कैसे पीछे रह सकती थी..

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने एक ट्वीट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा की @rahul Gandhi जी छत्तीसगढ़ भी इसी देश का हिस्सा है,काश आपको यहाँ की बदहाली और अव्यवस्था भी दिखती।

– टेस्टिंग के लिए लाइन,
– अस्पताल के लिए लाइन,
– आक्सीजन के लिए लाइन,
– इंजेक्शन, दवाई के लिए लाइन,
– वैक्सीन के लिए लाइन, बस दारू “ऑनलाइन” यही है कांग्रेस की पहचान..

img 20210511 wa00381782291118411482159

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन के इस एक ट्वीट के बाद तो कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक लगातार 4 ट्वीट किये गए..और केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी और डॉक्टर रमन सिंह पर निशाना साधा गया..कांग्रेस ने ट्वीट कर तंज भी कसा.. रमन सिंह क्या चाहते है कि मोदी के रास्ते चले छत्तीसगढ़..

img 20210511 wa00397394659845337081101
img 20210511 wa00415300595009380581922
img 20210511 wa00403006261448168109457
img 20210511 wa00421481352623898417428

बहरहाल प्रदेश की सियासत में यह कोई पहला मौका नही है..जब किसी मुद्दे को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में ट्विटर वार छिड़ा हुआ हो..लेकिन ऑनलाइन शराब बिक्री ने जो सियासी गलियारों में आग लगाई इसे ठंडी होने में शायद समय लगे!..