Big Breaking : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा… पेड़ से टकराई कार… 5 महिलाओं की मौक़े पर मौत, 7 गंभीर …. दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

रायपुर। रायपुर से गरियाबंद जा रही तेज रफ्तार ईको स्पोर्ट्स कार राजिम के कोपरा बस्ती के पास पेड़ से टकरा गई। घटना में कार में सवार 5 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि 7 लोगो को गंभीर चोटें आई है। 6 गंभीर घायलों को रायपुर के मेकाहारा रेफर किया गया हैं।

कार में कुल 12 लोग सवार थे। एक 13 साल की नाबालिग को हल्की चोटें आई है। जानकारी के अनुसार ये सभी गरियाबंद के मालगांव के एक ही परिवार के लोग थे। रायपुर के अभनपुर खट्टी गांव से दशग्रात्र कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान राजिम थाना इलाके में दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई हैं।