Big Breaking : छत्तीसगढ़ में 29 IAS अफसरों का ट्रांसफर… कई जिले के कलेक्टर बदले… डिप्टी कलेक्टर भी शामिल… देखिए लिस्ट

रायपुर। आईएएस अफसरों के ट्रांसफर की चिर प्रतिक्षित लिस्ट जारी हो गयी है। लिस्ट में कई जिलों के कलेक्टरों के भी तबादले हुए है। पिछले कई दिनों से कलेक्टरों के ट्रांसफर की चर्चा चल रही थी, लेकिन कोरोना के विषम हालात की वजह से सूची में कुछ देरी हो गयी। अब जबकि हालात बेहतर बन गये हैं। राज्य सरकार ने कई जिलों के कलेक्टर सहित आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है।

जारी लिस्ट में कई बड़े जिलों के कलेक्टर बदले हैं।

1. सौरव कुमार रायपुर के नये कलेक्टर होंगे।

2. रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन नये डीपीआर होंगे।

3. रानू साहू को कोरबा कलेक्टर बनाया गया है।

4. पदुम सिंह एल्मा धमतरी कलेक्टर।

5. भोस्कर विलास संदीपन बेमेतरा कलेक्टर।

6. डीपीआर तारण प्रकाश सिन्हा राजनांदगांव के नये कलेक्टर होंगे।

7. जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

8. अजीत बसंत कलेक्टर मुंगेली बनाये गये हैं।

9. बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावड़े को कोरिया का नया कलेक्टर बनाया गया है।

10. बस्तर जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को बलरामपुर कलेक्टर बनाया गया है।

11. कोरिया कलेक्टर सत्यनारायण राठौर को मंत्रालय बुलाया गया है।

12. जेपी मौर्य को धमतरी कलेक्टर से मंत्रालय बुला लिया गया है।

13. किरण कौशल को मार्कफेड का नया एमडी बनाया गया है।

14. टोपेश्वर वर्मा को खाद्य विभाग के साथ साथ परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

आदेश

screenshot 2021 06 05 20 58 53 781660281571526315712
screenshot 2021 06 05 20 59 05 937690903890441581482 1
screenshot 2021 06 05 20 59 18 997874263276317255869
screenshot 2021 06 05 20 59 31 976837101986092684253
screenshot 2021 06 05 20 59 52 436933743022060020656 1
screenshot 2021 06 05 21 00 02 962930073511604320483 1