Breaking : आज छत्तीसगढ़ BJP का भूपेश सरकार के खिलाफ़ जंगी प्रदर्शन, प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी नहीं होगी शामिल, जानिए वजह

रायपुर : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, बारदाने की कमी के मुद्दे को लेकर भाजपा आज प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करने जा रही है। राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा और जेल भरो आंदोलन होगा।

राजधानी में घेराव प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी शामिल होने वाली थी। लेकिन पार्टी में आवश्यक बैठक के कारण उनका रायपुर दौरा रद्द हो गया है। अब सह प्रभारी नवीन नितिन रायपुर में आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह राजधानी रायपुर, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन बिलासपुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बस्तर में शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। धान खरीदी में विलंब से लेकर बारदाने की कमी का बहाना बनाने और अपनी जिम्मेदारियों से भागने वाली प्रदेश सरकार, नकली खाद, बीज के नाम पर किसानों को छल रही है।

राजीव गांधी न्याय योजना के नाम पर अन्याय कर भुगतान नहीं करने वाली प्रदेश सरकार, वर्तमान धान खरीदी का भुगतान नहीं करने वाली सरकार और लगातार झूठ बोलने, भ्रम फैलाने और किसानों का अहित करने वाली सरकार के खिलाफ कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।