भारी बारिश से टापू बना छत्तीसगढ़ का ये इलाका… SDRF की टीम ने बाढ़ में फंसे 5 लोगों रेस्क्यू कर निकाला.. 2 छोटी बच्चियां भी शामिल

बीजापुर। बस्तर संभाग इन दिनों लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। यहां बाढ़ के हालात आ गए है। एनएच पर बारिश का पानी नदी की तरह बह रहा है। इसी क्रम में बीजापुर बाढ़ में फंसे 5 बीमार लोगों SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला।

बीमार लोगों में 1 लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला, 2 बुजुर्ग पुरुष और 2 छोटी बच्चियां शामिल थी। सभी को बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया है।

गौरतलब है की मूसलाधार बारिश की वजह से गांव टापू बन गया है। बोट के सहारे बीमार लोगों को गांव से बाहर निकाला गया। पूरा मामला भोपालपटनम तहसील के कोमटपल्ली गांव का है।

भोपालपटनम SDOP अभिषेक सिंह के नेतृत्व में SDRF की टीम गांव पहुंची हुई थी। जिन्होंने सभी बीमारजनों को रेस्कयू कर बाहर निकाला। इसकी जानकारी SDOP अभिषेक सिंह ने दी।