Breaking : नहीं रहे छत्तीसगढ़ के ये पूर्व विधायक, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में ली आखरी सांस

रायपुर। राजनीतिक जगत से एक दुखद खबर सामने आयी है। रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल का निधन हो गया है। उन्होंने आज दिल्ली मेदांता हॉस्पिटल में दोपहर 2 बजे अंतिम सांस ली।

विदित हो कि रोशन लाल 26 जनवरी की दोपहर पूर्व कलेक्टर एंव भाजपा नेता ओ०पी० चौधरी से मिलने गये थे। जहां घर की सिढ़ियों पर फिसलने से वे गिर कर घायल हो गये थे। वहाँ से उन्हें तुरंत जिंदल फोर्टिज अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां न्युरों सर्जन डॉ० पाढी़ ने उनका इलाज किया था।

जिसके बाद 27 जनवरी को उन्हें दिल्ली मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां आज उपचार के दौरान दोपहर 2 बजे निधन हो गया।