छत्तीसगढ़ : मनरेगा में काम करने निकला था युवक… सुबह इस हालत में मिला शव…

बिलासपुर। पाली थाना अंतर्गत फुलवारी पारा निवासी 25 वर्षीय युवक ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव फुलवारी पारा के मरघट में एक पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। मृतक सोमवार सुबह 5 बजे गांव में मनरेगा में काम करने के लिए गया था। सुबह 10 बजे छुट्टी के बाद भी घर वापस नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने युवक की खोजबीन शुरू की।रात तक उसका कोई पता नहीं चला।

परिजन सुबह एक बार फिर से युवक को खोजने के लिए जंगल की ओर निकले। परिजनों ने युवक का शव फांसी से लटकता देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद को परिजनों को सौंप दिया है।